फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों का 600 कुंतल गन्ना लेकर फरार 18-49-31

किसानों का 600 कुंतल गन्ना लेकर फरार 18-49-31

Sun, 11 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
किसानों का 600 कुंतल गन्ना लेकर फरार 18-49-31
जानसठ। टिकौला मिल के तौल सेंटर तालड़ा से तौल लिपिक किसानों का 600 क्विंटल गन्ना लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

टिकौला शुगर मिल द्वारा गांव तालड़ा में गन्ना क्रय बना रखा है। जिस पर क्षेत्र के किसान अपना गन्ना डालते हैं। मिल द्वारा सेंटर पर मनीष नाम के व्यक्ति की तौल लिपिक के रुप में नियुक्ति कर रखी है। क्षेत्र के किसान सुभाष चौधरी, सुधीर ऐरन, राकेश, विजेंद्र आदि ने अपनी पर्ची पर एक सप्ताह पूर्व सेंटर पर गन्ना डालने के लिए गए थे। लिपिक मनीष ने किसानों का गन्ना तौल कर सेंटर पर डलवा लिया, लेकिन मशीन खराब होने व पर्ची की बुक नहीं होने का बहाना बनाकर एक दो दिन में पर्ची देने को कहा गया। तौल लिपिक दो दिन बाद किसानों का 600 क्विंटल के करीब गन्ना लेकर फरार हो गया। किसानों ने इसकी शिकायत टिकौला मिल के जीएम रवि कथूरिया से की। उन्होंने तीन दिन में समस्या का समाधान कर तौल लिपिक से पर्ची दिलवाने का वादा किया। छह दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed