{"_id":"59b1a0164f1c1bee7f8b4cbc","slug":"151504813078-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी के आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी के आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। काटका गांव के जंगल में दो माह पूर्व गोकशी पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने फायरिंग कर एक सिपाही को घायल कर दिया था। पुलिस ने दो आरोपी मौके पर पकड़ लिए थे। पुलिस ने फरार पांच आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ की है।
पुलिस को 26 जून को काटका के जंगल में गोकशी की की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने एक खेत में गोकशी को लेकर छापेमारी की थी। पुलिस ने दो आरोपी गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी इनाम पुत्र अब्दुल करीम व कल्लू को गोमांस व उपकरण सहित धर दबोचा था। बाकी आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। सिपाही रोहित गोली लगने से घायल हो गया था। फरार आरोपियों में इरफान पुत्र नत्थू, आशू पुत्र मजीद, नीलू पुत्र घसीटा, इकबाल पुत्र बुंदू निवासी खेड़ी फिरोजाबाद तथा गांव काटका निवासी इश्त्कार पुत्र कालू जोली गांव निवासी इरशाद पुत्र नासिर के खिलाफ गोकशी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि नीलू पुत्र घसीटा को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से 82 के वारंट मिल गए हैं। शीघ्र ही उनके घरों पर चस्पा कर दिए जाएंगे।