फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भे्ठा पार्टनर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया

भे्ठा पार्टनर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया

Sun, 06 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
भे्ठा पार्टनर के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कराया
रतनपुरी/खतौली।
विज्ञापन

गांव मंडावली बांगर के ईंट भट्ठे के पार्टनर के विरुद्ध श्रम प्रवर्तन अधिकारी की ओर से मजदूरों को जबरन बंधक बनाकर काम कराने के आरोप में बंधुआ श्रम प्रथा उन्मूलन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर नफी पुत्र समयदीन निवासी गांव कबीरपुर थाना शाहपुर ने वर्ष 2014 में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें मंडावली बांगर स्थित ईंट भट्ठे मैसर्स विजय ब्रिक फील्ड के पार्टनर राजेंद्र सिंह पुत्र अभय सिंह निवासी गांव मंडावली खादर पर उसे और 24 अन्य मजदूरों को बंधक बनाकर भट्ठे पर जबरन काम कराने की शिकायत की थी। जिसकी जांच तत्कालीन एसडीएम बुढ़ाना के साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा की गई थी।
विज्ञापन

25 अप्रैल 2017 को एसडीएम बुढ़ाना श्याम अवध चौहान ने 25 मजदूरों को भट्ठे से मुक्त कराया था। इस संबंध में आज श्रम प्रवर्तन अधिकारी विप्लव दीक्षित ने थाने पर भट्ठा पार्टनर राजेंद्र सिंह पुत्र अभय सिंह निवासी मंडावली खादर के विरुद्ध बंधुआ श्रम प्रथा उन्मूलन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed