फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पेट्रोल पंप मालिक के घर में लूटपाट करने को बदमाश घुसे

पेट्रोल पंप मालिक के घर में लूटपाट करने को बदमाश घुसे

Mon, 25 Mar 2019 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मालिक के घर में लूटपाट करने को बदमाश घुसे
खतौली। दिनदहाड़े तीन बदमाश लूटपाट करने के मकसद से पेट्रोल पंप मालिक के घर में घुस गए। बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी पत्नी से कानों के कुंडल लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर रहने वाले पेट्रोल पंप मालिक ब्रजमोहन मित्तल के मकान में रविवार सुबह करीब आठ बजे तीन बदमाश घुस गए। बदमाशों ने ब्रजमोहन को गन प्वाइंट पर ले लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी के कुंडल लूटने की कोशिश की। दंपती ने शोर मचा दिया, शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। दंपती का कहना है कि ये तीनों बदमाश पहले भी लूटपाट की कोशिश कर चुके हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती से पूछताछ की। उधर, थाना प्रभारी हरशरण शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर अभी तक नहीं दी गई है। जांच में मामला लेनदेन का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed