{"_id":"5c76d563bdec2273aa6bc263","slug":"141551291747-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर चलते ट्रक से बीस हजार रुपये का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर ट्रक से करीब 20 हजार रुपये का माला चोरी हो गया। चालक को देहरादून में ट्रक से माल उतारने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन
दिल्ली करोलबाग में स्थित जगदंबा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक नीरज नागपाल ने बताया कि 25 फरवरी को दिल्ली की एक कंपनी से ट्रक में करीब 10 लाख रुपये का माल भरा गया था। माल देहरादून में जाना था। चालक इरशाद माल लेकर 25 फरवरी की रात के करीब सात बजे दिल्ली से देहरादून के लिए चला था। मंगलवार शाम को ट्रक देहरादून पहुंचा था। देहरादून में माल उतारने पर पता चला कि ट्रक के अंदर से करीब 20 हजार रुपये का माल गायब है। इस संबंध में चालक से पूछा गया तो उसने बताया कि हाईवे पर रास्ते में चोरों ने ट्रक में पीछे से चढ़कर माल चोरी कर लिया होगा। ट्रांसपोर्टर नीरज अपने साथ कार में चालक इरशाद को लेकर खतौली में हाईवे पर पहुंचा। ट्रांसपोर्टर ने हाईवे के कई रेस्टोरेंट पर चोरी के माल के बारे में पूछताछ की। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।