फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रों के बीच मारपीट, दो छात्र घायल

छात्रों के बीच मारपीट, दो छात्र घायल

Thu, 20 Dec 2018 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के बीच मारपीट, दो छात्र घायल
मारपीट में दो छात्र घायल
विज्ञापन

खतौली। गांव बुआड़ा के रेलवे फाटक के पास छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो छात्रों को चोट लगी है। बुधवार की सुबह पांच छात्र स्कूल आ रहे थे। बुआड़ा के रेलवे फाटक से आगे निकलते ही तीन बाइकों पर सात छात्र वहां पहुंचे। बाइक सवार छात्रों ने पैदल स्कूल जा रहे छात्रों को घेर लिया। बाइक सवारों ने किसी बात को लेकर छात्रों के मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीर सतीश और दीपक ने छात्रों को बचाने का प्रयास किया। इस पर इन छात्रों ने उनके साथ भी मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। मारपीट करने पर दो छात्र रवि व पवन को चोटें लगी। मारपीट करने के बाद आरोपी छात्र बाइकों से फरार हो गए। घायल छात्रों को उनके दोस्तों ने चिकित्सक के यहां ले जाकर उपचार कराया। इस मारपीट की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed