फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कहासुनी को लेकर दो पक्ष भिड़े

कहासुनी को लेकर दो पक्ष भिड़े

Sat, 27 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कहासुनी को लेकर दो पक्ष भिड़े
शाहपुर कस्बे में दो पक्षो में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई । जिसमें एक युवक घायल हो गया । सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों पक्षो के आधा दर्जन लोगों को हिरासत लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के बसी रोड पर तहसीम पुत्र खलील फलो की दुकान करता है। शुक्रवार सुबह उसकी पड़ोस के दुकानदार उमरदराज के पुत्र फुरकान से कहासुनी हो गयी। उस समय वहाँ मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कर दिया। दोपहर में एक बार फिर दोनों में कहासुनी हो गयी, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई । जिसमें तहसीम गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षो के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गयी तथा घायल को उपचार के लिये भिजवाया ।
विज्ञापन


कालेज संचालक को दी धमकी
शाहपुर। कस्बे के एक पूर्व सभासद ने शांति ग्रुप ऑफ कॉलेज के उपाध्यक्ष के साथ गाली गलौच करने के साथ जान से मारने की धमकी दी । पीड़ित की पत्नी ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । कस्बे के शांति ग्रुप ऑफ कॉलेज के उपाध्यक्ष सचिन जैन ने बताया कि गुरुवार की रात्रि उनके मोबाइल फोन पर पूर्व सभासद व सभासद पति मनोज सैनी की कॉल आयी। आरोप है कि जैसे ही उन्होंने कॉल रिसीव की तो पूर्व सभासद ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी । जिस पर वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शाहपुर थाने पहुंचे ,वहां पर भी पूर्व सभासद ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी । घटना के संबंध में पीड़ित की पत्नी ने थाने पर तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा किये जाने के साथ आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed