फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी ने ही करा दिया शौहर का कत्ल

पत्नी ने ही करा दिया शौहर का कत्ल

Tue, 09 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने ही करा दिया शौहर का कत्ल
पत्नी ने ही करा दिया शौहर का कत्ल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव संधावली निवासी सलीम की हत्या उसी की पत्नी ने कराई थी। सलीम हत्याकांड का महज 24 घंटे में ही खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता में वारदात के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि रविवार सुबह खेतों पर पानी चलाने गए मंसूरपुर के गांव संधावली निवासी सलीम पुत्र हाशिम की लहूलुहान लाश दोपहर के समय ईख के खेत में मिली थी। उसके हाथ पीछे बांधने के बाद चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या की गई थी। एसएसपी ने बताया कि घटना को देखते हुए किसी परिचित की भूमिका का शक हुआ, जिसके चलते सलीम के निकट संबंधियों की जानकारी जुटाई गई। इसमें जानकारी मिली कि सलीम व गांव सुजड़ू निवासी आसिफ पुत्र महफूज ने साझे में हाजी मंजूर की जमीन बंटाई पर ली हुई थी। जमीन बंटाई पर लेने के बाद आसिफ संधावली में ही सलीम के घर के पास एक प्लॉट लेकर रहने लगा था। इसी दौरान आसिफ के सलीम की पत्नी नसीमा के साथ विवाहेतर संबंध बन गए, जिसकी जानकारी होने के बाद सलीम व आसिफ के बीच तनातनी रहने लगी थी। इसी से तंग आकर आसिफ व नसीमा ने सलीम की हत्या की साजिश रची, जिसमें कल्लू उर्फ राधेश्याम निवासी सुजड़ू और भंवरसिंह निवासी भोकरहेड़ी भोपा को भी शामिल कर लिया गया। साजिश के तहत रविवार सुबह नसीमा शौहर को लेकर खेतों पर पहुंची और आसिफ को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद आसिफ अपने दोनों साथियों के साथ खेतों पर पहुंचा, जहां उन्होंने सलीम को पकड़ लिया और ईख के खेतों में ले जाकर सलीम के हाथ पीछे बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने पहले छुरी से उसके चेहरे व गर्दन पर वार किए और फिर तमंचे से चेहरे पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग निकले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पति के कत्ल का कोई अफसोस नहीं
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर के गांव संधावली निवासी सलीम व नसीमा का निकाह करीब 22 साल पूर्व हुआ था। दोनों के छह बच्चे हैं, जिनमें बड़े बेटे अजीम की शादी भी हो चुकी है। इसके बावजूद नसीमा गांव सुजडू निवासी आसिफ के इश्क में उसके साथ मिलकर शौहर के कत्ल की साजिश रच डाली। यही नहीं, नसीमा घटनास्थल पर ही मौजूद रहकर अपने सामने ही पति को कत्ल होते देखती रही, लेकिन उसे जरा भी रहम नहीं आया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के अनुसार नसीमा पति के कत्ल के समय घटनास्थल पर ही मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed