{"_id":"5ba3f553867a552c9418aea9","slug":"141537471827-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते जमा कराने जा रहे प्रधानाध्यापक से बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूते जमा कराने जा रहे प्रधानाध्यापक से बदसलूकी
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने जूते बेचने के शक में किया हंगामा
तितावी। गांव लखान स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक के बच्चों के जूते एनपीआरसी तितावी में जमा कराने जा रहे प्रधानाध्यापक के साथ ग्रामीणों ने शक के आधार पर बदसलूकी करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जांच की तो प्रधानाध्यापक बेकसूर पाए गए, जिसके चलते अब उनके साथ बदसलूकी करने वाले ग्रामीणों की तलाश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव लखान के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अपने स्कूल के बच्चों के लिए आए जूते लेकर उन्हें एनपीआरसी तितावी में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान लखान के ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को जूते के बोरे के साथ बीच राह में पकड़ लिया और उन पर जूते बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। थक-हारकर नरेश कुमार ने ग्राम प्रधान को मौके पर बुलवाया, लेकिन उसने भी हाथ खड़े कर दिए। सूचना पर तितावी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानाध्यापक को बंधनमुक्त कराकर अपने साथ थाने ले आई। पीछे से ग्रामीण भी थाने में पहुंच गए, जहां पुलिस ने सबके सामने प्रधानाध्यापक से पूछताछ करते हुए उनके बताए अनुसार जांच की तो सब कुछ सही पाया गया। बकौल प्रधानाध्यापक, उन्हें जो जूते स्कूल में वितरण के लिए मिले थे, वे इक्का-दुक्का बच्चे के पैरों में ही सही आए हैं। इसके चलते वो बृहस्पतिवार सुबह एनपीआरसी के प्रभारी सईदुदीन से बात कर उन्हें जूते जमा कराने के लिए जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान ग्रामीणों ने अकारण उसे घेरकर बदसलूूकी कर डाली। मामले में पुलिस का कहना है कि प्रधानाध्यापक के साथ गालीगलौज व अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने वाले लोगो के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।
-