फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छेड़छाड़ के मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने की मांग

छेड़छाड़ के मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने की मांग

Tue, 24 Jul 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने की मांग
न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने छपार थाने में कुछ दिन पूर्व तीन युवकों द्वारा बहन के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के मुताबिक पुलिस ने कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए तो उसने आरोपियों पर दुष्कर्म भी किए जाने का आरोप लगाया था। पीड़ित का कहना है कि कोर्ट में दिए गए बयानों में युवती द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कहने के बावजूद पुलिस ने विवेचना में दुष्कर्म की धाराओं का इजाफा नहीं किया है। युवक ने छपार पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और विवेचना में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने की मांग की है।
बदसलूकी का विरोध करने पर युवक से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहमानिया कॉलोनी निवासी मोहसिन ने तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी आजाद पुत्र अब्दुल राहगीरों से बदसलूकी कर रहा था। पीड़ित के अनुसार उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

युवक संदिग्ध हालात में लापता
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी सुभाषनगर निवासी विकास चंद अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई राहुल चंद 21 जुलाई को बिना बताए दुकान से कहीं चला गया है। हरसंभव तलाश के बावजूद युवक का सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने भाई की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे समेत दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने रुड़की चुुंगी के निकट चेकिंग करते हुए युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक हंडिया मौहल्ला निवासी बॉबी उर्फ शुएब है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed