फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाईवे पर हादसा, एक मरा, सात घायल

हाईवे पर हादसा, एक मरा, सात घायल

Tue, 12 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसा, एक मरा, सात घायल
हाईवे पर हादसा, एक की मौत, सात घायल
विज्ञापन

छपार। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के बढेड़ी चौराहे पर रुड़की की ओर से तेज गति से आ रही उत्तराखंड रोडवेज बस ने महेंद्रा जीप में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीप सवार एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला सहित करीब आठ यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़ कर फरार हो गया। बस यात्री परेशान हुए, जो अन्य बसों में सवार होकर गंतव्य को गए।
सोमवार दोपहर उत्तराखंड परिवहन की बस देहरादून से दिल्ली जा रही थी। छपार क्षेत्र में हाईवे पर बढेड़ी चौराहे के निटक सवारियों से भरी जीप में बस ने पीछे से जोर से टक्कर मार दी। उसमें सवार गांव मलीरा निवासी चांद उर्फ चंद्रकिरण(45) पुत्र पितांबर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उषा पत्नी बालेश्वर निवासी साकेत कालोनी मुजफ्फरनगर, अरशद, तिलकराज, जोनी, सुशील कुमार, हरबीर, बब्लू आदि घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां पर चंद्रकिरण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई शिव कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुर्घटना केे बाद चालक बस को छोड़ कर फरार हो गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गोकशी करते दबोचा, दो फरार
छपार। पुलिस ने छापा मारकर गोकशी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। उनके कब्जे से एक क्विंटल मांस व काटने के उपकरण बरामद किए।
सोमवार दोपहर के समय बसेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सतेंद्र नागर को सूचना मिली कि बसेड़ा में रहीश के मकान पर कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर मौके से रहीश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक क्विंटल मांस व काटने के उपकरण बरामद किए। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। बसेडा के पशु चिकित्सक डॉ मोहित चौहान ने गोमांस होने की पुष्टि की है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed