फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र-छात्राओं को परीक्षा दिलाने को धोखे में रखा

छात्र-छात्राओं को परीक्षा दिलाने को धोखे में रखा

Wed, 07 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को परीक्षा  दिलाने को धोखे में रखा
मोरना। क्षेत्र के काफी लड़के लड़कियों को बोर्ड परीक्षा दिलाने के नाम में कुछ लोगों ने धोखे में रखा। इसने पैसे लेकर परीक्षा में पास कराने तक की गारंटी ले रखी थी, लेकिन परीक्षा के दिन प्रवेशपत्र तक नहीं मिल सके।
विज्ञापन

मोरना क्षेत्र में कई गांवों के ग्रामीणों को कुछ ठेकेदारों ने गुमराह करते हुए उनके बच्चों का अलग अलग स्कूलों में पंजीकरण कराकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा दिलाने का भरोसा दिया था। इन ठेकेदारों ने ग्रामीणों से स्कूल में पंजीकरण कराने तथा परीक्षा में पास तक कराने की गारंटी लेकर पैसों की ठगी कर ली गई। ग्रामीणों के बच्चों को जब बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र नहीं मिले तो उन्होंने भागदौड़ करनी शुरू की। ग्रामीणों के मुताबिक वे प्रवेश पत्र न मिलने की जानकारी लेने मेरठ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे। वहां पर इन ग्रामीणों को निराशा ही हाथ लगी। स्वर्ण, हिमांशु, मनजीत, गजेंद्र, सौरभ, नीरज, निकुल, रोहित, हरेंद्र, मनीष, मीनू, दीपिका, राधिका, रुकमणि, मीनाक्षी, मोनी, रोशनी, निकिता, सुनीता निवासी मजलिसपुर तौफीर व रोबिन, स्वाति, साक्षी तथा कैड़ी निवासी अंकुर, रवि, अनुज, योगेश, रेशमा, गुड्डी, रोनिका आदि का आरोप है कि ठेकेदारों की वजह से उनका भविष्य अंधकार में चला गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है। खंड शिक्षा अधिकारी भोपा जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed