{"_id":"59b98dcc4f1c1bb0688b4628","slug":"141505332684-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। एक महिला ने सोशल साइट्स पर अश्लील फोटो डालकर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप पूर्व पति पर लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसएचओ डीके त्यागी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पूर्व पति पर अश्लील फोटो नेट पर डालकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ दिनों पहले महिला का अपने पहले पति से तलाक हो गया था। जो कस्बे का रहने वाला हैं। बताया गया कि महिला ने गांव में दूसरे युवक के साथ निकाह कर लिया। आरोप है कि इस निर्णय से खिन्न होकर के पहला पति ने अश्लील फोटो डालकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यहां तक महिला के अश्लील फोटो उसके कई परिचितों को भेज दिए। बुधवार शाम महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
शहर से चोरी बाइक तालाब में मिली
तितावी (मुजफ्फरनगर)। सैदपुरा खुर्द में स्थित जोहड़ में गांव का ही साजिद पुत्र अनवर मछली पकड़ रहा था। जैसे ही साजिद ने जोहड़ मे मछली पकड़ने के लिये कांटा डाला तो कांटा जोहड़ में फंस गया। उसे लगा कि कांटे में कोई बड़ी मछली फंस गई है। जोर लगाने पर काटा नहीं निकला तो वह जोहड़ में घुस गया। उसने देखा कि जोहड़ के अंदर कांटा एक बाइक में फंसा था। उसने किसानों की मदद से उसको जोहड़ से बाहर निकाला और इसकी सूचना सैदपुरा खुर्द के ग्राम प्रधान अहसान अली को दी।
प्रधान की सूचना पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान बाइक के अंदर मिले कागजों के आधार पर मोटरसाइकिल शहीद बचन सिंह के साले ऋषिपाल पुत्र मनसुख निवासी कुटबी शाहपुर की निकली। जिसको ऋषिपाल ने मुजफ्फरनगर में स्थित स्टेट बैंक में नौकरी करने वाले जयंती को बेच दी थी। जयंती 6 सितंबर को शहर में अपने किसी रिश्तेदार को देखने के लिये आया था, जहां से उसकी बाइक चोरी कर ली गई थी। जिसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। तितावी पुलिस का मानना है कि बाइक चोरी के बाद किसी घटना को अंजाम देने के बाद बाइक को जोहड़ में फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।