फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घोटाले में पूर्व ग्राम प्रधानपति गिरफ्तार

घोटाले में पूर्व ग्राम प्रधानपति गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
घोटाले में पूर्व ग्राम प्रधानपति गिरफ्तार
शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव सोरम की पूर्व प्रधान के पति को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रधान के पति गांव में कराए गए विकास कार्यों में घोटाला करने में सहयोग करने का दोषी पाया गया था। शिकायत किए जाने के बाद बीडीओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

गांव सोरम में पिछली योजना में ग्राम प्रधान रहीं मेहरूनिशा द्वारा कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत की गई थी। शिकायतों के आधार पर केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय द्वारा जांच कराई गई थी। जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा गांव में शौचालय एवं वृक्षारोपण सहित अन्य विकास कार्यों में अनियमितता पाई गई थी। इसके अलावा जिला स्तर पर भी ग्राम प्रधान की शिकायत की गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद 5 मई 2017 को डीएम के निर्देश पर तत्कालीन बीडीओ अमित कुमार की ओर से सोरम की ग्राम प्रधान मेहरुनिशा, सचिव हनीफ और जेई देवीसिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मुकदमे में हुई जांच में ग्राम प्रधान मेहरुनिशा के पति तनवीर चौधरी को गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने में सहयोग करने का दोषी पाते हुए 120बी का आरोपी माना गया था। पुलिस ने पूर्व प्रधान के पति को दोषी मानते हुए मुजफ्फरनगर से शाहपुर आते समय शाहपुर थाना क्षेत्र की मीरापुर चौकी के निकट बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बीपी सिंह यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेफिक्र था पूर्व प्रधान का पति
सोरम की पूर्व ग्राम प्रधान मेहरुनिशा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। पूर्व ग्राम प्रधान के पति को मालूम नहीं था कि मुकदमे की जांच में वह भी आरोपी बन सकता है। पुलिस ने जांच के बाद प्रधान के पति को दबोच लिया।

पुलिस को बताया जान का खतरा
शाहपुर। क्षेत्र के गांव बरवाला के ग्राम प्रधान ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। ग्राम प्रधान सतेंद्र बालियान ने थाना प्रभारी को बताया कि गांव बरवाला में कई वर्षों से आपसी रंजिश के चलते कई लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं।
गत वर्ष अक्तूबर 16 को अश्वनी के पिता व हत्या के वादी कृष्णपाल की हत्या कर दी गई थी। कृष्णपाल एसएसपी मुजफ्फरनगर के यहां से सुरक्षा की मांग कर वापस गांव लौट रहा था। तत्कालीन एसएसपी दीपक कुमार ने घटना के दिन सुरक्षा देते हुए गनर उपलब्ध कराया था। परंतु कई माह से उनकी सुरक्षा में लगा गनर हटा दिया है। ग्राम प्रधान ने सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान तावली नूरा चौधरी, जान मौहम्मद, ऋषिपाल, अब्बास आदि मौजूद रहे।

बच्चों के विवाद में महिला घायल
शाहपुर। गांव कसेरवा में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव कसेरवा में शाहदीन व इबली के बच्चों के बीच हुए विवाद में शाहदीन की पत्नि शकीला जब शिकायत करने इबली के घर पहुंची तो शाहदीन का आरोप हे कि इबली, जावेद व इसराना ने शकीला को लोहे की छड़ से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल शकीला को सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाहदीन ने थाने पर इबली, जावेद व इसराना को नामजद करते हुए तहरीर दी है।


भुगतान नहीं तो आत्मदाह करूंगा
शाहपुर। गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे किसान ने शुगर मिल से गन्ना भुगतान नहीं मिलने से तंग आकर 15 अगस्त को मिल गेट पर आत्मदाह करने का एलान किया।
शाहपुर के गांव पलड़ी निवासी बाबूराम सैनी पिछले लगभग पांच वर्षों से आर्थोटिस्ट की बीमारी से पीड़ित है। बीमारी में प्रति वर्ष लाखों रुपये का खर्च आता है। मध्यम वर्ग के किसान की कमाई का एक मात्र साधन गन्ने की फसल ही है। इस वर्ष पत्नी के भी बीमार हो जाने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। गांव में अपने परिचित व जिम्मेदार लोगों को अपने घर पर बुलाकर बाबूराम ने अपनी परेशानी बताते हुए अगले माह 15 अगस्त को बुढाना के भसाना बजाज शुगर मिल के सामने आत्मदाह करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed