फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता से रेप, अश्लील वीडियो बनाई

विवाहिता से रेप, अश्लील वीडियो बनाई

Sat, 15 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से रेप, अश्लील वीडियो बनाई
विवाहिता से रेप, अश्लील वीडियो बनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने अपनी पार्टनर विवाहिता को नशीला जूस पिला कर उससे रेप किया। आरोप है कि विवाहिता की अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया। अब आरोपी विवाहिता के परिजनों से 15 लाख रुपये की मांग कर रहा है।
नईमंडी थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर उक्त मामला दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी गाजियाबाद में हुई थी। आरोप है कि विवाहिता की हापुड़ निवासी सहेली ने उससे कहा कि नोएडा में रहने वाला उसका भाई लेडी सूट एवं पर्स का कार्य करता है, यदि तुम चाहो तो पार्टनरशिप में कर सकती हो। विवाहिता ने अपने पति से बात कर काम शुरू कर दिया और गाजियाबाद में दुकान कर ली। आरोप है कि दुकान पर उसका पार्टनर भी बैठने लगा। आरोप है कि पार्टनर ने एक बार उसे नशीला जूस पिलाकर उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने विवाहिता को उसकी अश्लील वीडियो दिखाई और उसे नेट पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार उससे दुराचार किया।
विज्ञापन

आरोपी विवाहिता की 12 वर्षीय पुत्री पर भी बुरी नजर रखने लगा। विवाहिता से जब आरोपी की हरकतें बर्दाश्त नहीं हुई, तो उसने अपनी बहन को पूरी बात बताई, जिस पर उसकी बहन ने अपने माता-पिता को बुलाकर सारी बात बताई। 25 मई 2017 को आरोपी उसका भाई अपने दोस्तों के साथ उसके मायके पटेलनगर आए और जबरदस्ती घर में घुस गए। जब आरोपी से बात करने से मना कर दिया, तो आरोपी उसकी पुत्री को जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगे। आरोपी धमकी देकर गए कि यदि एक सप्ताह के भीतर 15 लाख रुपये नहीं दिए गए, तो वह विवाहिता की वीडियो-फोटो को नेट पर वायरल कर देंगे। इसी दौरान विवाहिता ने अपने पति को मुजफ्फरनगर बुलाया और पूरी बात बताई, जिस पर विवाहिता के पति ने आरोपी को दो लाख रुपये दे दिए और उससे अश्लील वीडियो व फोटो वापस करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसके पति को गाजियाबाद बुलाकर विवाहिता की अश्लील वीडियो व फोटो दिखाई। आरोपी विवाहिता के पति से 13 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। विवाहिता की तहरीर पर कोर्ट ने नईमंडी थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed