फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कादीखेड़ा के युवक पर मध्यप्रदेश में हमला

कादीखेड़ा के युवक पर मध्यप्रदेश में हमला

Wed, 27 Feb 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
कादीखेड़ा के युवक पर मध्यप्रदेश में हमला
कादीखेड़ा के युवक पर मध्यप्रदेश में हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव कादीखेड़ा के युवक पर मध्यप्रदेश के जिला दतिया के एक गांव में कोल्हू पर काम करते हुए मंसूरपुर क्षेत्र के युवक ने कातिलाना हमला कर दिया। साथी घायल को लेकर एंबुलेंस में जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया और भोपा रोड स्थित नर्सिंग होम में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। हमले की रिपोर्ट मध्यप्रदेश में दर्ज होने के चलते फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेेकर मोर्चरी भेज दिया है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव कादीखेड़ा निवासी परवेंद्र कुछ महीने पूर्व मध्यप्रदेश के जिला दतिया के गांव सुनारी में स्थित कोल्हू पर काम करने गया था। दो दिन पूर्व कोल्हू पर ही काम करने वाले मंसूरपुर क्षेत्र निवासी नीरज नामक युवक ने कहासुनी होने पर परवेंद्र के सिर में बुग्गी का खलवा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लेबर ठेकेदार ने पहले तो घायल को ग्वालियर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों के जवाब देने पर उसे साथियों के साथ एंबुलेंस में घर भेज दिया। बुधवार दोपहर साथी घायल परवेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर भोपा रोड स्थित नर्सिंगहोम में ले गए, जहां शाम के समय परवेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि युवक पर हमले की रिपोर्ट मध्यप्रदेश के दतिया जिले में ही दर्ज है, जिसके संबंध में उन्होंने फोन कर जानकारी ले ली है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है, जो भी कार्रवाई होगी, वह एमपी की पुलिस के स्तर से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed