{"_id":"5c40cfbabdec2273ac45d577","slug":"131547751354-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल अधिकारी के मकान से लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएनएल अधिकारी के मकान से लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल अधिकारी के मकान से लाखों के जेवरात चोरी
मुजफ्फरनगर। गांव अलमासपुर में बीएसएनएल अधिकारी के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने अंदर रखे संदूक से लाखों कीमत के सोने व हीरे के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय पीड़ित परिवार रिश्तेदारी में मेरठ गया हुआ था।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी बीएसएनएल अधिकारी संजीव मलिक 25 दिसंबर की शाम रिश्तेदारी में परिजनों के साथ मेरठ गए थे। पूरा परिवार मेरठ जाने के चलते घर में ताला लगा था। अगले दिन 26 दिसंबर की शाम परिजन घर लौटे तो मकान के मुख्य गेट के ताले टूटे पड़े थे। परिजन अंदर पहुंचे तो वहां भी संदूक व अलमारी के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा था। पीड़ित बीएसएनएल अधिकारी के अनुसार, बदमाश संदूक में रखे लाखों कीमत के सोने व हीरे के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। इनमें सोने का हार, सोने की चेन, हीरे व सोने की अंगुठियां व अन्य सामान शामिल है। पीड़ित के अनुसार, घटना की तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने अब जाकर बुधवार रात घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।