फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गैंगरेप व अश्लीलीक्लिप मामले का पटाक्षेप

गैंगरेप व अश्लीलीक्लिप मामले का पटाक्षेप

Sat, 29 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप व अश्लीलीक्लिप मामले का पटाक्षेप
दुष्कर्म पीड़िता का आरोपी के साथ निकाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव में युवती से गैंगरेप कर अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करते हुए छह माह तक लगातार शारीरिक शोषण करने व संबंध बनाने से इंकार करने पर अश्लील फोटो व क्लिप वायरल कर देने के मामले का नाटकीय तरीके से पटाक्षेप हो गया। मुख्यमंत्री के जनशिकायत पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई तो महज 24 घंटे के भीतर ही क्षेत्र के मौअज्जिज लोगों की पहल पर दोनों परिवारों की सहमति से युवक-युवती का निकाह करा दिया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने मुख्यमंत्री के जनशिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बेटी के साथ गांव के आरोपी द्वारा सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए लगातार शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया था। युवती द्वारा संबंध बनाने से इंकार किए जाने के बाद आरोपी युवक पर गैंगरेप के अश्लील फोटो व क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर देने का भी आरोप लगाया गया था। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में रात भर क्षेत्र के मौअज्जिज लोग सक्रिय हुए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पीड़ित युवती का आरोपी युवक के साथ निकाह करा दिए जाने पर सहमति बन गई। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद शुक्रवार को युवक-युवती का एक सादे कार्यक्रम में तुरत-फुरत निकाह पढ़ा दिया गया। इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराते हुए उनके निकाह के मौके पर बुलाया गया, जिस पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद देकर निकाह की औपचारिकता पूरी कराई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया था, जिसकी शिकायत होने के बाद दोनों परिवार युवक-युवती की शादी कराने पर सहमत हो गए थे। इसके बाद ही शुक्रवार को युवक-युवती का निकाह करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed