{"_id":"5ba92d96867a557f5345552e","slug":"131537813910-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम कर्मचारी से मारपीट, तमंचा ताना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग होम कर्मचारी से मारपीट, तमंचा ताना
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंगहोम कर्मचारी से मारपीट
खतौली। नर्सिंग होम के कर्मचारी के साथ रंजिश में कार सवारों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तमंचा तान दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
नगर के एक नर्सिंगहोम पर कार्य करने वाले ककरौली क्षेत्र के गांव जड़वड़ निवासी रजनीश कुमार जातला पुत्र राजपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को नर्सिंग होम पर काम कर रहा था। इस दौरान गांव सिलाजुड्डी निवासी सरदार दलबीर सिंह अपने तीन साथियों के साथ कार में बैठकर आया। इन लोगों ने उसके गले में तार डालकर बाहर खींच लिया और मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।