फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुरकाजी थाने पर किन्नरों का हंगामा, प्रदर्शन

पुरकाजी थाने पर किन्नरों का हंगामा, प्रदर्शन

Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी थाने पर किन्नरों का हंगामा, प्रदर्शन
पुरकाजी थाने पर मंगलामुखी का हंगामा, प्रदर्शन
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
मंगलामुखी के दो पक्षों में चल रहे विवाद में एक पक्ष ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करते हुए दूसरे पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस को राजमार्ग पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस बीच दूसरे गुट के मंगलामुखी भी वहां आ गए। दोनों गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। समझाने पर भी शांत नहीं होने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ा।
मंगलामुखी के दो गुटों में चार दिनों से क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें एक पक्ष के मंगलामुखी नेहा ने 21 जून को थाने पर तहरीर देकर दूसरे पक्ष के मंगलामुखी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। शनिवार दोपहर मंगलामुखी थाने पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा काफी समझाने के बावजूद मंगलामुखी ने पुलिस की एक नहीं सुनी और निर्वस्त्र होकर थाने के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष को थाने बुलाकर मामले का निपटारा कराने का आश्वासन दिया, मगर वह नहीं माने और थाने के बाहर ही डेरा जमाकर बैठ गए। इसी दौरान करीब तीन बजे दूसरे पक्ष के मंगलामुखी भी थाने पहुंच गए और पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें तीन मंगलामुखी घायल हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां फटकाकर एक पक्ष के मंगलामुखी को थाने से बाहर निकाल दिया, उसके बाद घंटों तक थाने पर हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर लेकर घायल मंगलामुखी कमलेश, पायल, पूजा को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। मंगलामुखी गुरुरानी हाजी ने बताया कि पुरकाजी का क्षेत्र रजनी का है, जिस पर कुछ मंगलामुखी अवैध रूप से कब्जा करना चाह रहे हैं, जिसे लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नेहा, सोनू, सविन्य, मोनू, नंदनी, फिना, मोनिका, पूजा, शबनम, लवली, गुलजारा, रिजवाना, सीमा, कोयल, नसीम हाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस रवैये पर जताया रोष
पुलिस द्वारा धक्के देकर थाने से बाहर निकालने पर मंगलामुखी ने पुलिस के प्रति रोष जताया। मंगलामुखी का कहना था कि आज तक किसी थाने की पुलिस ने हमारे साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया। पुरकाजी पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed