{"_id":"5b2e9b1e4f1c1bb06e8b9798","slug":"131529781022-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता विहार में मकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकता विहार में मकान में लाखों की चोरी
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता विहार में मकान में लाखों की चोरी
मुजफ्फरनगर।
एकता विहार कॉलोनी में किराएदार के मकान के ताले खोलकर हजारों की नकदी के साथ ही लाखों कीमत के जेवरात चोरी कर लिए गए। शातिरों ने बंद मकान के ताले खोलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने मोहल्ले के ही एक डॉक्टर पर शक जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की एकता विहार कॉलोनी निवासी बिजेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह परिवार समेत नरेश ठाकुर के मकान में किराए पर रहता है। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को वह पूरे परिवार समेत मकान के ताले लगाकर घूमने के लिए देहरादून जा रहा था। घर से निकलने के बाद उसने मोहल्ले में ही क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को अपने बीमार बेटे को दिखाकर उसकी दवा ली। इसी दौरान मकान की चाबियां क्लीनिक पर ही छूट गईं। पीड़ित के अनुसार कुछ देर बाद जब उन्हें घर की चाबियां क्लीनिक पर छूटने की याद आई तो उन्होंने उसी समय डॉक्टर को फोन कर चाबियां संभालकर रख लेने के लिए कहा। बिजेंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह उनके ससुर ने फोन पर घर के ताले खुले होने व अंदर सामान बिखरा होने की जानकारी दी। इस पर परिजन बैरंग घर लौटे, जहां मकान के ताले खुले मिले। परिजन अंदर पहुंचे तो वहां अलमारी के ताले टूटे मिले, जिसमें रखी 30 हजार की नकदी के साथ ही लाखों कीमत के सोने-चांदी के जेवरात नदारद थे। पीड़ित ने मामले में डॉक्टर पर ही शक जताते हुए घर की चाबियों से ही ताले खोलकर चोरी को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।