{"_id":"5adb904e4f1c1b82028b5bb1","slug":"131524338766-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, कई हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, कई हुए घायल
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में संघर्ष, कई हुए घायल
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्दावाला में रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका चालान कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी सिराज पुत्र धनपतखान और फाजिल पुत्र अनीस पक्ष के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चल गए। सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष के सिराज, शाहजेब तथा दूसरे पक्ष के फाजिल, आदिल, आकिल , अनीस, बादशाह आदि को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
-