फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इनामी हत्यारोपी महिला गिरफ्तार

इनामी हत्यारोपी महिला गिरफ्तार

Sat, 17 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
इनामी हत्यारोपी महिला गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने पांच हजार की इनामी हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी महिला पिछले तीन साल से फरार चल रही थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 22 अगस्त 2015 को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में फिरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में फिरोज के चाचा ने सलाउद्दीन मोहल्ले के ही शहजाद और उसकी मां इकरामन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हत्याकांड में शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि उसकी मां इकरामन फरार चल रही थी। इसी बीच पुलिस ने महिला पर पांच हजार का ईनाम घोषित कर दिया। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर मीनाक्षी चौक पर दबिश देकर आरोपी इकरामन को गिरफ्तार किया है। चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फिरदौसनगर निवासी चांद पुत्र अंधा यासीन गोकशी और पशु क्रूरता के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर चांद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed