फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता को जहर देकर हाईवे पर फेंका

विवाहिता को जहर देकर हाईवे पर फेंका

Tue, 13 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जहर  देकर हाईवे पर फेंका
मुजफ्फरनगर। ससुराल वालों पर विवाहिता को जहर देकर उसे हाईवे पर फेंकने का आरोप पीड़िता के परिजनों ने लगाया है। विवाहिता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी भांजी की शादी 12 अप्रैल 2017 को रुड़की के खंजरपुर के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाहिता के देवर व जेठ विवाहिता पर बुरी नजर रखते हैं, जिसके चलते विवाहिता ससुराल से अपने मामा के घर आ गई थी। आरोप है कि 9 मार्च को विवाहिता के सास व ससुर उसके मामा के घर आए और बताया कि विवाहिता के देवर की शादी है। यह कह कर उसे अपने साथ लेेकर चले गए। आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते में पानी में जहर मिलाकर उसे दे दिया। जिससे विवाहिता की हालत बिगड़ गई। आरोपी उसे हाईवे पर फलौदा के पास फेंककर फरार हो गए। सूचना परिजनों ने उसे यहां लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति को हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed