{"_id":"5a8b170f4f1c1b9f268bb047","slug":"131519064847-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ से भरा ट्रक पकड़ने गई टीम से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़ से भरा ट्रक पकड़ने गई टीम से मारपीट
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। गुड़ से भरे ट्रक को पकड़ने गई मंडी समिति की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने मंडी समिति की टीम के साथ मारपीट कर दी।
ककरौली क्षेत्र के ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद में चल रहे अवैध गुड़ के कारोबार पर कार्रवाई करने गई मुजफ्फरनगर मंडी समिति की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। अभद्र व्यवहार करते हुए टीम के साथ मारपीट कर दी। गुड़ मंडी समिति के पर्यवेक्षक ओमदत्त त्यागी ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद वह अपने साथी मंडी निरीक्षक अनुज कुमार और गाड़ी चालक सन्नी कुमार के साथ गांव खेड़ी फिरोजाबाद पहुंचे, जहां गांव स्थित गुड़ कोल्हू में खड़ा ट्रक अवैध गुड़ से भरा मिला। जैसे ही समिति अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की तो गुड़ कारोबारियों और ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। समिति की गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। समिति अधिकारियों की सूचना पर पहुंचे थाना ककरौली के दरोगा सुभाष मरौठिया ने बताया कि पकड़ा गया ट्रक पूर्व प्रधान शाहनवाज के कोल्हू में खड़ा मिला। वहीं, मंडी समिति के अधिकारी उच्चाधिकारियों से मामले को लेकर संपर्क बनाए हुए हैं। ककरौली के कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार राणा ने बताया कि जानसठ तहसील के अधिकारियों की सूचना पर पुलिस टीम को गांव ख़ेड़ी फिरोजाबाद भेजा गया, जहां पर मंडी समिति के अधिकारियों की टीम को सुरक्षा प्रदान की गई। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम गुड की जांच-पड़ताल कर रही है।