फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने बंद मकान खंगाला, लाखों की चोरी

बदमाशों ने बंद मकान खंगाला, लाखों की चोरी

Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने बंद मकान खंगाला, लाखों की चोरी
बदमाशों ने बंद मकान को खंगाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये का माल समेट लिया। बदमाश मकान से आभूषण समेत नगदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन, लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित ने चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रामपुरी निवासी सत्या कुमार पुत्र शिवकुमार रुड़की रोड पर आरएसडी पब्लिक स्कूल के निकट रहता है। बृहस्पतिवार को पड़ोस में एक व्यक्ति की गाय चोरी हो गई थी। इसके चलते परिवार पड़ोस में सांत्वना व्यक्त करने गया था। सत्या की पत्नी मकान के ताले लगाकर चली गई। इसी बीच बदमाशों ने धावा बोलकर ताले तोड़ लिए और भीतर घुस गए। बदमाशों ने तसल्लीपूर्वक पूरे मकान को खंगाला। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा कुछ नगदी भी चोरी कर ली। चोरी के बाद बदमाश मकान में सारे सामान को खुर्द-बुर्द कर फरार हो गए। पीड़ित सत्या की पत्नी आवास पर पहुंची तो मकान का हाल देखकर दंग रह गई। चोरी की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि बदमाश उसके घर से लगभग ढाई लाख रुपये का माल समेट कर ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed