फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान को बंधक बनाकर लूटे मवेशी

किसान को बंधक बनाकर लूटे मवेशी

Thu, 28 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
किसान को बंधक  बनाकर लूटे मवेशी
किसान को बंधक बनाकर लूटे मवेशी
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। हैबतपुर गांव में घेर में सो रहे किसान को बंधक बनाकर बदमाश भैंसा लूटकर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। हैबतपुर गांव में मंगलवार रात करीब 12 बजे बाहरी छोर पर स्थित घेर में किसान शेर सिंह सो रहा था। इसी दौरान दीवार फांदकर चार बदमाश अंदर घुस आए। उन्होंने हथियार के बल पर किसान के हाथ-पैर बांधकर मौके पर बंधे भैंसा खोल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस ने भी मौके पर मुआयना किया।

धुंध में स्कूल वैन पलटने से बची
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चरथावल स्थित एक पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेने गांव हैबतपुर जा रही थी। उसी मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में गाड़ी का एक पहिया खेत में उतर गया, जिससे गाड़ी में मौजूद बच्चों की चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों से लोग दौड़ पड़े। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल कर दूसरी गाड़ी से स्कूल भिजवाया।
विज्ञापन


पावर एंजिल्स के लिए छात्राओं के फार्म भरे
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। नारी सशक्तीकरण अभियान के दौरान थाना प्रभारी जीसी शर्मा ने महिला कांस्टेबल के साथ चरथावल एवं देहात के स्कूल, कॉलेजों में पावर एंजिल बनाने के लिए छात्राओं के फार्म भरवाने का कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने चरथावल के अलावा गांव बाढ़, बिरालसी, कुटेसरा, मंगनपुर, रोनी हरजीपुर समेत 17 विद्यालयों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नववर्ष 2018 का बधाई संदेश दिया। वूमेन पावर लाइन 1090 के तहत पावर एंजिल्स बनाने के लिए इच्छुक छात्राओं के फार्म भरवाए गए। उन्हें छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ पुलिस को सूचित कर कार्रवाई कराने का दायित्व होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed