फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नौकरी का झांसा देकर दस लाख हड़पने वाला गिरफ्तार

नौकरी का झांसा देकर दस लाख हड़पने वाला गिरफ्तार

Sat, 06 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर दस लाख हड़पने वाला गिरफ्तार
जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन

मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा निवासी दीन मोहम्मद ने तहरीर देकर गांव के ही फुरकान पुत्र नूर मोहम्मद पर दो भतीजों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी फुरकान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने ठगी के आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं
मीरापुर। थाने में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में एसडीएम जानसठ विजय कुमार, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा व एसओ मनोज चौधरी ने थाने में आयोजित समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनकर कई मामलों का निपटारा कराया। इस दौरान पहुंचने वाली शिकायतों में से अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जिनका तहसील अफसरों की मौजूदगी में न्यायोचित निपटारा किया गया।
विज्ञापन

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव शिवपुरी के निकट गांव मुकल्लमपुरा निवासी नेमपाल (42) वर्ष के ठेले में मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नेमपाल घायल हो गया, जबकि उसका ठेला भी चकनाचूर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ले जाकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायल नेमपाल छोले बेचता है, जिन्हें बेचने के बाद दोपहर के समय वह घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed