{"_id":"5b883c7342c79246480316a8","slug":"121535655027-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज में फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसडी कॉलेज में फायरिंग की सूचना से हड़कंप
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में छात्रों के बीच फायरिंग की सूचना पर नई मंडी पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली, तो पता चला कि कॉलेज के मैदान की तरफ कुछ युवक बाइकों से स्टंट कर रहे थे, जो बाइक में लगे विशेष साइलेंसर से फायरिंग जैसे आवाज निकाल रहे थे। पुलिस के आने से पहले ही युवक वहां से फरार हो गए।
भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार दोपहर को छात्रों के बीच फायरिंग की सूचना नई मंडी कोतवाली पर दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर प्राचार्य एससी वार्ष्णेय से इस संबंध में जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि ऐसा यहां कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि कॉलेज के ही किसी प्रोफेसर ने फोन कर खेल मैदान की ओर से फायरिंग की आवाज सुनना बताया गया था। जिस पर प्राचार्य ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। वहां मौजूद कुछ छात्रों ने बताया कि कुछ युवक यहां बाइक से स्टंट कर रहे थे, उनकी बाइक से ही गोली चलने जैसी आवाज आ रही थी, जो पुलिस के आने से पहले पटेल नगर की ओर फरार हो गए। इसके बाद प्राचार्य ने पुलिस के साथ पूरे कॉलेज का भ्रमण किया। कॉलेज के बाहर घूम रहे युवकों से आई कार्ड चेक किए तथा बिना परिचय पत्र वाले युवकों को खदेड़ा। प्राचार्य ने बाहरी युवकों के आवागमन की रोकथाम को कॉलेज के गेट और बाहर स्टाफ तैनात किया है।