फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाई

युवती को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाई

Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
युवती को बंधक बनाकर  अश्लील वीडियो बनाई
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवती को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उक्त लोग उससे वेश्यावृत्ति कराने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बीचबचाव में आई उसकी मां और भाई को पीटा गया। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तत्काल मामले को दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मोहल्ला जनकपुरी निवासी एक युवती ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह पिछले एक साल से शहर में अपनी मां और भाई के साथ किराये के मकान में रह रही है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। युवती का आरोप है कि उसकी मुलाकात एक महिला के साथ हुई थी, जो अब उसके पड़ोस में ही किराए पर रहती है। आरोप है कि उक्त महिला ने उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। तीन माह पहले उक्त महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी इस वीडियो के सहारे उसे अनैतिक काम करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोप है कि 16 फरवरी की रात आरोपी महिला ने अपने भाई और तीन अज्ञात लोगों के साथ उसके साथ मारपीट कर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोर सुनकर उसकी मां और भाई मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट की है। रिपोर्ट में पीड़िता ने खुद को एक टीवी चैनल की रिपोर्टर बताया है। किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed