फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चंद्रा सिनेमा में पेट्रोल बम फेंका

चंद्रा सिनेमा में पेट्रोल बम फेंका

Sun, 28 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
चंद्रा सिनेमा में पेट्रोल बम फेंका
मुजफ्फरनगर। विरोध के बावजूद शहर में संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन प्रारंभ हो गया। शनिवार शाम आठ बजे बाइक सवार दो युवकों ने रुड़की रोड स्थित चंद्रा सिनेमा पर पेट्रोल बम फेंक कर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि मगर जलती बोतल सिनेमाघर के बाहर ही गिर गई। पुलिस दौड़ी तो आरोपी बाइक छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने सिनेमाघर के मैनेजर आसिफ की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, देर रात को पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ लिया है, जो कल्लरपुर कछौली का निवासी बताया गया है। इस घटना के बाद सिनेमाघरों पर और पुलिस बल तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

विरोध के कारण फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन रिलीज के साथ नहीं हुआ था। पुलिस बल मिलने पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर शहर के चंद्रा सिनेमा, माया सिनेमा और कॉर्निवाल सिनेमा की तीनों स्क्रीनों पर इसका प्रदर्शन शुरू किया। शनिवार रात करीब आठ बजे चंद्रा टाकिज पर फिल्म चल रही थी। इस बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और चलती बाइक से ही एक पेट्रोल से भरी बोतल को चंद्रा टाकिज पर फेंक कर आग लगाने का प्रयास किया, मगर जल्दबाजी में जलती बोतल टाकिज के बाहर ही गिर गई, जिससे वहा अफरातफरी मच गई। यहां तैनात पुलिस कर्मी दोनों युवकों के पीछे भागे तो वे बाइक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवाल पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। बाइक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर बाद में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में सिनेमाघर के प्रबंधक की ओर से दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed