{"_id":"5a68d68e4f1c1bca798b5a73","slug":"121516820110-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने दी युवती के पिता की हत्या की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने दी युवती के पिता की हत्या की धमकी
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
युवती के पिता को हत्या की धमकी
मुजफ्फरनगर। एक सिरफिरे आशिक ने युवती की शादी होने पर उसके पिता की हत्या करने की धमकी दी है। युवती की आगामी माह शादी होनी है। उसके भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी 11 फरवरी को होनी है। आरोप है कि पड़ोसी गांव के युवक ने उन्हें धमकी दी है कि यदि युवती की शादी की तो वह उसके पिता की हत्या कर देगा। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
बालक समेत दो की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाए गए बालक और एक व्यक्ति की मौत हो गई। मोहल्ला महमूदनगर के दो साल के बालक को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तितावी के गांव गुर्जरहेड़ी के ग्रामीण को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया और शवों को साथ ले गए।
विज्ञापन
दो भाइयों में झगड़ा
मुजफ्फरनगर। मौहल्ला शहाबुद्दीनपुर रोड निवासी विनोद व उसके भाई अरुण के बीच विवाद चला आ रहा है। इस विवाद में आज दोनों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर उनका चालान कर दिया।
प्रधान के पति को धमकी दी
मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र के ग्राम जौली के प्रधान पति शाहरुख नकवी सिविल लाइन पर तहरीर देकर बताया कि वह आर्य समाज रोड पर अपनी गाड़ी से आया था। वहां आए गांव के की एक युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
युवक लापता
मुजफ्फरनगर। खादरवाला निवासी तहसीन बेगम ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका पति असलम खान किसी कार्य से घर से बाहर गया था, जो लौटकर नहीं आया। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।