{"_id":"5a32c49e4f1c1bee688c1b62","slug":"121513276574-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने चार दिन पूर्व मारपीट के मामले में घायल दो लोगों की ओर से दर्ज मुकदमे के आधार पर जानसठ रोड निवासी एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुझेड़ा निवासी साकिर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार जानसठ रोड निवासी एक महिला ने साकिर और उसके पुत्र अरबाज को मारपीट कर घायल कर दिया था। घायलों के मेडिकल के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की लीला का वर्णन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। बाला जी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित खेमचंद कौशिक ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की लीला का सुंदर वर्णन किया। इस अवसर पर श्रोताओं ने कथा के भक्तिरस में गोते लगाते हुए भगवान के जन्मोत्सव पर प्रसाद वितरित किया। कथा व्यास ने भगवान के बामन अवतार और नरसिंह भगत लीला को भी सुंदर ढंग से प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनमोह लिया। उधर, एकादशी संकीर्तन मंडल द्वारा भी भजन संध्या का आयोजन किया गया। व्यवस्था में राजपाल सुक्रालिया, पंकज संगल, पंकज गोयल, रोहताश प्रजापति, मूलचंद, वासुदेव शर्मा, बिजेन्द्र प्रजापति, जगमोहन, प्रवीण कुमार, शशिकांत रस्तौगी, मनोज वाजपेयी, जितेन्द्र डागा आदि सक्रिय रहे।
टिकौली मिल ने किया भुगतान
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। टिकौला चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष रवि कथूरिया ने बताया कि मिल ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का पूर्ण भुगतान 14.67 करोड़ संबंधित गन्ना समितियों और बैंकों को भेज दिया है। संबंधित किसान अपना भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। मिल ने चालू पेराई सत्र में यह चौथा भुगतान जारी किया है।