{"_id":"5a09eb544f1c1b65548bcf2d","slug":"121510599508-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से लाखों के जेवरात ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ से लाखों के जेवरात ठगे
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ से लाखों के जेवरात ठगे
मुजफ्फरनगर। एक ठग सराफ से कई लाख रुपये कीमत के जेवरात ठग कर फरार हो गया। पीड़ित ने शहर कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर की राकेश मार्केट के सर्राफ महेशचंद वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा से यह ठगी हुई। दिन में वह दुकान पर बैठा था, तभी एक युवक उसकी दुकान पर मंगलसूत्र की चेन खरीदने आया। युवक ने चेन लेने के बाद 200 मिलीग्राम सोना मांगा, जिसे महेश ने दे दिया। युवक ने मंगलसूत्र की चेन को सोने पर छुआया। युवक ने सर्राफ से मंगलसूत्र दो चेन ली, चार चूडी पीतल की ली और फिर सोना लिया। सारे सामान को सोने पर छुआया। बाद में युवक दुकानदार से सभी जेवरात ठग कर फरार हो गया। तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक से मोबाइल झपटा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश एक युवक का मोबाइल फोन झपट कर ले गए। अग्रसेन विहार निवासी मनीष कुमार जानसठ रोड से होकर पैदल मोबाइल पर बात करता हुआ घर जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाश उसके हाथ से मोबाइल झपट कर फरार हो गए।