{"_id":"59b04bbf4f1c1bea7f8b4758","slug":"121504725951-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार
भोपा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा से एक युवक तीन दिन से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता आ रहा था। छात्रा ने परिजनों को बताया। बुधवार को छात्रा गांव से भोपा पहुंची और मोरना कोचिंग में जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थी, तभी आरोपी युवक आया और छात्रा से छेड़खानी करने लगा। कुछ ही दूरी पर खड़े परिजनों और ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
वृद्धा ने गंगगहर में कूदकर आत्महत्या की
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी निवासी वृद्धा ने गंगनहर में कूद कर ने जान दे दी। बुधवार दोपहर 80 साल की वृद्धा अचानक आई और भोपा गंगनहर में कूद गई। वृद्धा काफी दूर तक नहर में उतराती रही। जिसे देखकर नंगला बुजुर्ग के अमजद और नीटू ने जान पर खेलकर वृद्धा को बाहर निकाला, मगर कुछ ही समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। शाम को भोकरहेड़ी के परिजनों ने भोपा थाना पहुंचकर मृतका की पहचान रतिकौर पत्नी पीरू के रूप में की। परिजनों ने बताया कि कुछ समय से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
हादसे में तीन लोग घायल
भोपा (मुजफ्फरनगर)। अनुष्ठान को शुक्रताल जा रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं की कार तेल से भरे केंटर से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हरियाणा के गांव समौली निवासी नेत्रपाल ने गांव में सप्ताह भर से चल रहे कार्यक्रम के बाद भंडारा कराया था। इसके बाद वह अपने साथियों प्रेम सिंह, जगमोहन, दयाचंद बुधवार को गंगा स्नान के लिए कार में सवार होकर शुक्रताल जा रहे थे। युसुफपुर चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर पर ओवरटेक करते समय आगे चल रहे इंडियन ऑयल के टैंकर से उनकी कार टकरा गई। हादसे में नेत्रपाल, जगमोहन और प्रेम सिंह घायल हो गए। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया।