{"_id":"598628f34f1c1b1b228b459a","slug":"121501964531-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई
पुरकाजी। लड़की छेड़ने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने एक युवक को घर में बंधक बनाकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। थाने पहुंचे युवक के परिजनों ने मारपीट करने वालों के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
घटना शनिवार रात आठ बजे की है। थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़की का युवक गुलशन किसी काम से ग्राम हरिनगर आया था, जहां पर कुछ लोगों ने उस पर लड़की छेड़ने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। उसे मारपीट करते हुए अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर युवक के परिजन दर्जनों लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को थाने ले आई।