{"_id":"5c855ed0bdec22144e5c1f20","slug":"11552244432-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में फरार 15 हजारी इनामी शातिर बदमाश पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में फरार 15 हजारी इनामी शातिर बदमाश पकड़ा
विज्ञापन
मुठभेड़ में फरार इनामी बदमाश पकड़ा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो दिन पूर्व मुठभेड़ के दौरान फरार हुए 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी के जेवर, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की सुबह वे पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि अलकनंदा गंगनहर पुल के पास एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के सेक्टर 4 सी ब्लाक, शताब्दीनगर निवासी विकास पुत्र नरेश निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि आठ मार्च की शाम को बुआड़ा रोड से गंगनहर के रेलवे लाइन के लोहे के पुल के पास जाने वाले मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश विकास फरार हो गया था, जबकि उस वक्त साथी 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोहल्ला काजियान निवासी कासिम उर्फ काला पुत्र बशीर को पुलिस ने पकड़ लिया था। मुठभेड़ में कासिम के पैर में पुलिस की गोली भी लगी थी। पुलिस उसी दिन से फरार बदमाश विकास की तलाश में जुटी थी। पूछताछ के दौरान बदमाश विकास ने नगर के मूलचंद बिहार निवासी सुशील कुमार के मकान में हुई चोरी की घटना का कबूल किया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी किए गए 110 ग्राम सफेद धातु की टूटी पाजेब, चुटकी, 500 रुपये की नगदी व आधार कार्ड बरामद किया। बदमाश के पास से एक तमंचा व कारतूस भी मिला है। बदमाश विकास पर खतौली थाने से 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने बदमाश के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया। टीम में एसआई रविंद्र सिंह, एसआई विजेंद्र सिंह व एसआई कृष्णपाल सिंह रहे।
बदमाश विकास पर 10 मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि विकास पर थाना खतौली में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। दो मुकदमों में विकास वांछित भी चल रहा था। पुलिस को इस शातिर बदमाश की काफी दिनों से तलाश थी। पूर्व में विकास खतौली की कालोनी जमुना विहार में ही रहता था। पुलिस की ओर से मकान के कुर्की आदेश भी हुए थे, जिससे वह यहां से भागकर परतापुर में रहने लगा था।