फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The cause of death will be clarified by the post-mortem report.

Una News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे मौत के कारण

Mon, 12 Oct 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The cause of death will be clarified by the post-mortem report.
पधर (मंडी)। टांडू पंचायत के चौहटा गांव में जमीन विवाद के बीच बुजुर्ग शेर सिंह की संदिग्ध हालात में हुई मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। पधर पुलिस ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया। सोमवार को पैतृक गांव के मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस को रिपोर्ट आने के लिए तीन से चार दिन इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सावित्री देवी के बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सोमवार को दो आरोपी महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शेर सिंह की मौत से कुछ समय पहले घास काटने को लेकर बहन विमला देवी और भाई की बहू सुषमा देवी के साथ बहस हुई थी। सावित्री देवी ने दोनों महिलाओं पर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस को प्रारंभिक जांच में शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार सुबह करीब 10 बजे टांडू पंचायत के चौहटा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान परिवार के बुजुर्ग शेर सिंह की पुराने घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नामजद दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस नियमानुसार जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed