फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dies in accident; husband and son injured

Gonda News: हादसे में महिला की मौत, पति व बेटा घायल

Mon, 12 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 12 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident; husband and son injured
हेमा। फाइल फोटो 
कटरा बाजार। पहाड़ापुर-करनैलगंज मार्ग पर उमरिया गांव के पास सोमवार शाम चार बजे बाइक में डंपर की टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार हेमा (30) गिरकर डंपर के पहिये से कुचल गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनके पति रोहित उर्फ बबलू और दो वर्षीय बेटा आयुष घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार पहुंचाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा के मुताबिक, रोहित के कंधे, पीठ और बाएं हाथ में चोटें आई हैं। बच्चे के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन

बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के गुदवापुर गांव निवासी रोहित सोमवार को पत्नी हेमा और बेटे आयुष के साथ अपनी ससुराल असरना जा रहे थे। इसी दौरान उमरिया गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे हेमा सड़क पर गिरकर डंपर से कुचल गईं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। बाइक सवार रोहित व उनके परिजनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि हादसे की सूचना है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed