{"_id":"6acd2161f12b416a9a001133","slug":"youth-dies-after-slipping-while-boarding-a-train-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137625-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दूसरी ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दूसरी ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर जंक्शन में 10 अक्तूबर को ट्रेन से कटकर मरे युवक की पहचान हो गई है। मृतक सीधी जिले के मड़रिया निवासी कमल नयन मिश्रा (30) है।
जीआरपी के अनुसार कमल नयन मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वह 9 अक्तूबर को महानगरी एक्सप्रेस से मुंबई से सतना आ रहा था। सफर के दौरान नींद लगने से वह सतना में उतर नहीं पाया और ट्रेन मानिकपुर पहुंच गई। मानिकपुर में नींद खुलने पर वह हड़बड़ाहट में ट्रेन से उतर गया। सतना वापस जाने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ी दूसरी ट्रेन में चढ़ते समय वह फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। जेब से मिले आधार कार्ड और टिकट के आधार पर परिजन को सूचना दी गई। सोमवार को परिजन चित्रकूट पहुंचे और शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।