{"_id":"5c2fb073bdec2256b73ef709","slug":"11546629235-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने पति पर लगाया बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने पति पर लगाया बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला आर्यपुरी में एक नवविवाहिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर अपने पति पर बंधक बनाकर रखने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी युवक की शादी करीब छह माह पूर्व मेरठ जनपद के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। फिलहाल नवविवाहिता ससुराल में ही रह रही है। शुक्रवार सुबह नवविवाहिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर अपने पति पर बंधक बनाकर रखने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए खुद को मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई। सूचना पर डायल-100 मौके पहुंची और आरोपी युवक के घर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। युवक को हिरासत में लिए जाने का परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने विरोध करते हुए नवविवाहिता द्वारा फर्जी सूचना दिए जाने की बात कही, लेकिन पुलिस ने संगीन आरोपों के चलते युवक को छोड़ने से इंकार कर दिया। इसके बाद नवविवाहिता के मायके पक्ष को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी गई। देर शाम तक युवक थाने की हवालात में था, जबकि पुलिस नवविवाहिता के मायके पक्ष के आने के बाद मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।