{"_id":"5b9c0387867a557fe51011be","slug":"11536951175-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर विवाहिता को घर के बाहर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर विवाहिता को घर के बाहर फेंका
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को घर से निकाला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव रथेड़ी निवासी ने बताया कि उसकी बेटी सितारा की शादी करीब दो साल पूर्व कैराना निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही शौहर अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि 12 सितंबर को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घर बाहर निकाल दिया। और मायके ले आए। बेटी की गंभीर हालत देख मायके पक्ष के लोगों ने पति को दबोच लिया। हालांकि अन्य लोग फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही।
अधेड़ पर चाकू से हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब चार बजे नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में गया था। आरोप है वहां पहुंचे उसके सौतेले बेटे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अन्य लोगों को आता देख वह धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई।
कंपनी बाग से किशोर लापता
मुजफ्फरनगर। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव पिमौड़ा निवासी शाहिद ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। शाहिद ने बताया कि उसका बेटा आसिफ सुजड़ू में रिश्तेदार के घर रहकर अरबी मदरसे में पढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को आसिफ चचेरे भाई साहिब के साथ घूमने के लिए कंपनी बाग आया था। आरोप है कि वहां से दो अज्ञात लोग आसिफ को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।