फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुबह सैर को निकले व्यापारी को ट्रक ने कुचला, गंभीर घायल, पैर कटा

सुबह सैर को निकले व्यापारी को ट्रक ने कुचला, गंभीर घायल, पैर कटा

Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुबह सैर को निकले व्यापारी को ट्रक  ने कुचला, गंभीर घायल, पैर कटा
मीरापुर। नगर पंचायत कार्यालय के निकट रहने वाले माधुरी शरण संगल (68) खतौली मार्ग पर सोमवार की सुबह सैर के लिए निकले थे। गूल के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में माधुरी शरण को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक ने माधुरी शरण का दाहिना पैर कुचल दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जानसठ सीएचसी भेजा। सीएचसी से परिजन घायल को मेरठ के आनंद हास्पिटल ले गए, जहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान क्षतिग्रस्त पैर को शरीर से अलग कर दिया। घायल के दूसरे पैर का भी उपचार चल रहा है। उधर, दुर्घटना में माधुरी शरण के साथ घूमने जा रहे लाला किशनलाल आढ़ती को भी मामूली चोटें आई। पीडित के पुत्र मोनू ने ट्रक चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि चालक फरार है और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


निस्तारित माल को जमीन में दबाया
मीरापुर। न्यायालय द्वारा निस्तारित माल को पुलिस ने नहर के किनारे दबाया। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि थाने में कई वर्षों में पकडे़ गये शराब आदि माल का न्यायालय से निस्तारण करकार जंगल में दफन करा दिया। थाने के कमरो में एकत्र माल छह ट्रैक्टर ट्रालियों में लादकर जंगल भेजा गया जहां पुलिस ने अपनी देखरेख में जेसीबी मशीन से गहरे गड्ढे खुदवा कर निस्तारित माल को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed