फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 28 Feb 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
बुढ़ाना। जोगियाखेड़ा गांव की नहर पुलिया के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान बदमाशों के कब्जे से तमंचे, चोरी का भैंसा और गाड़ी मिली है।
विज्ञापन

परासौली पुलिस चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को क्षेत्र के गांव जोगियाखेड़ा नहर पुलिया के पास कार सवार बदमाशों को घेर लिया। अचानक पुलिस को देखकर बदमाश फायर करते हुए कार छोड़कर खेत में कूद गए। पुलिस ने भी जवाबी फायर करते हुए घेरकर बदमाशों को दबोच लिया। पकडे़ गए बदमाश मोनू उर्फ लियाकत पुत्र इदरीश, नफीस पुत्र मकसूद मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्दावाला और मिमलाना रोड के रहने वाले हैं। तीसरा बदमाश रोहित पुत्र राजू फुगाना गांव का रहने वाला है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों के खिलाफ थाना छपार व फुगाना में मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से मिला भैसा राजपुर-छाजपुर गांव से इकबाल के घेर से चुराया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed