फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पशु व्यापारी से 1 लाख 30 हजार ठगे

पशु व्यापारी से 1 लाख 30 हजार ठगे

Tue, 26 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
पशु व्यापारी से 1 लाख 30 हजार ठगे
झांसा देकर पशु व्यापारियों से एक लाख 30 हजार ठगे
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर विज्ञाना गांव के पास लिफ्ट लेकर बोलेरो में चढ़े युवक ने झांसा देकर पशु व्यापारियों से एक लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। इस घटना की सूचना पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को दी है।

मेरठ जनपद के थाना इंचौली के गांव महल निवासी अजरूद्दीन पुत्र सोनिया व कय्यूम पुत्र फकीरा सोमवार को मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र की मंढ़ियाई पशु पैंठ से पशु बेचकर पंजाब के शहर पटियाला जा रहे थे। दोनों पशु व्यापारी बोलेरो में सवार थे। सोमवार शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर विज्ञाना गांव के पास लिफ्ट लेकर एक युवक पशु व्यापारियों के साथ बैठ गया। युवक ने व्यापारियों को हाईवे पर पीछे एक्सीडेंट कर भागने की बात कहते हुए अपना रौब जमाया। हाईवे की गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी के पास युवक ने बोलेरो को रुकवा लिया। अज्ञात युवक ने कय्यूम नामक पशु व्यापारी को अपने साथ चलने को कहा। गढ़ी सखावतपुर गांव की गली में घुसकर युवक ने पशु व्यापारी पर दबाव बनाते हुए कहा कि जितने पैसे उसके पास है वह उसे दे दे, वरना वह दोनों को जेल भिजवा देगा। दबाव में लेकर युवक ने पशु व्यापारी कय्यूम से एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी ठग ली तथा फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed