फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चार युवकों ने छात्रा को ईख में खींचकर छेड़छाड़

चार युवकों ने छात्रा को ईख में खींचकर छेड़छाड़

Wed, 06 Feb 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
चार युवकों ने छात्रा को ईख में खींचकर छेड़छाड़
खेत में जबरन खींचकर छात्रा से छेड़छाड़, तनाव
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कुटेसरा इंटर कॉलेज से पढ़कर गांव लौट रही एक छात्रा को दूसरे समुदाय के चार युवकों ने अगवा कर ईख के खेत में खींच कर छेड़छाड़ की। पीड़िता की सहेली ने गांव में मोबाइल फोन से गांव में खबर की, तो सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दो मनचलों को पकड़ लिया और धुनाई के बाद गांव लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। जबकि दो युवक फरार हो गए। मौके से आरोपियों की दो बाइकों को लेकर ग्रामीण गांव पहुंचे। शाम को एसपी सिटी ओमबीर सिंह और सीओ सदर रिजवान अहमद ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करने वाले लोगों को शांत किया। उसके बाद में ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सरहान और शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस न ेकहा कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जा रही है।

कुटेसरा स्थित इंटर कॉलेज में आसपास गांव की छात्राएं रोजाना पढ़ने जाती है। मंगलवार रोजमर्रा के तरह दोपहर बाद छात्राएं छुट्टी के बाद गांव लौट रही थीं। इसी बीच कुटेसरा-कसौली के रास्ते में दो बाइकों पर चार युवकों ने दो छात्राओं पर छींटाकशी करनी शुरू कर दी। छात्राओं ने उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर चारों युवकों ने एक छात्रा को रजबहे के निकट ईख के खेत में खींच लिया। इस पर दूसरी छात्राओं ने शोर मचा दिया। एक छात्रा ने मौके से तत्परता दिखाते हुए गांव में फोन कर दिया। आनन-फानन में सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की आवाज सुनकर छात्रा को आरोपियों ने छोड़ दिया। मौके पर खड़ी दोनों बाइकों को छोड़कर आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर धुनाई की और उनकी समेत गांव में लाकर बंद कर दिया। सूचना पर एसएसआई मनोज चाहल मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने उनसे तीखी नाराजगी जताई। ग्रामीण मौके पर आला अधिकारियों को बुलाने और आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि योगी सरकार में दूसरे समुदाय के मनचले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस कार्यप्रणाली पर लोगों ने सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना था कि गांव वाले रास्तों पर पुलिस की गश्त नगण्य है, जिससे मनचलों के हौसले बुलंद है। करीब दो घंटे के हंगामे के बाद पुलिस को दोनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द किया। परिवार वाले चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए कार्रवाई में जुट गए है।ं एसपी सिटी ओमबीर सिंह और सीओ सदर रिजवान अहमद ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा देकर गुस्साए लोगों को शांत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मामचंद पुंडीर ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। गांव से सैकड़ों लड़कियां रोजाना आसपास के कॉलेजों में पढ़ने जाती है। उनकी हिफाजत करना पुलिस प्रशासन हीलाहवाली करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed