{"_id":"5c291145bdec2257245ffe6c","slug":"111546195269-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण हत्याकांड के खुलासे के निकट पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरुण हत्याकांड के खुलासे के निकट पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम-प्रसंग से जुड़ रहे हत्या के तार
खतौली। अरुण हत्याकांड में प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की बात निकलकर सामने आ रही है। पुलिस अरुण हत्याकांड के खुलासे के काफी नजदीक पहुंच गई है और बहुत जल्द वारदात का खुलासा हो सकता है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सरधन निवासी अरुण अपने पिता के साथ मंडी समिति की दुकानों में कमानी रिपेयरिंग का काम करता था। 26 दिसंबर को वह दुकान बंद करने के बाद घर लौटते समय संदिग्ध हालात में लापता हो गया था, जिसकी लाश अगले दिन सुबह मंडी समिति के पीछे मुबारिकपुर जाने वाले मार्ग पर खेत में पड़ी मिली थी। मारपीट के बाद उसकी पेंट की बेल्ट से ही गला घोंटकर अरुण की हत्या की गई थी। हत्या के बाद ग्रामीणों ने अरुण की लाश को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया था। सूत्रों के मुताबिक अरुण की हत्या में पुलिस आरोपियों के काफी नजदीक पहुंच गई है। जांच में हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात निकलकर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द पुलिस वारदात का खुलासा कर सकती है।