फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शादी से इंकार पर युवक के घर किया हमला

शादी से इंकार पर युवक के घर किया हमला

Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
शादी से इंकार पर युवक के घर किया हमला
शादी से इंकार पर युवक के घर किया हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरवट क्षेत्र में रिश्तेदारी के युवक-युवती के बीच दो साल पूर्व तय किया गया रिश्ता तोड़ने से नाराज युवती पक्ष ने मंगलवार देर रात युवक पक्ष पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट क्षेत्र निवासी रिश्तेदारों ने मौसेरे युवक-युवती का रिश्ता करीब दो साल पूर्व तय कर दिया था। रिश्ता तय होने के कुछ समय बाद युवक नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया, जिसके बाद युवक पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके चलते युवती पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा था। आरोप है कि इसी रंजिश में मंगलवार देर रात युवती पक्ष ने युवक के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान जो भी सामने आया, उसी के साथ जमकर मारपीट की गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। युवक पक्ष ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि युवक-युवती के बीच तय हुआ रिश्ता तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है, जिसमें तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed