{"_id":"5ae0cfd84f1c1b5f098b674c","slug":"111524682712-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू में आग लगी, कई लाख की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्हू में आग लगी, कई लाख की क्षति
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी में कोल्हू में आग लगी
पुरकाजी। कस्बे में एक कोल्हू में पड़ी खोई में अचानक आग लगने से कई लाख रुपये की खोई जलकर राख हो गई।
कस्बे में हाइवे पर बिजलीघर के निकट कस्बा निवासी खुर्शीद अहमद ने कोल्हू चला रखा है। बुधवार दोपहर कोल्हू के पास पड़ी खोई में अचानक आग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप लेकर आसपास पड़ी खोई व निकट ही खड़ी एक डीसीएम ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। शोरशराबा सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। भारी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और घंटो बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारणों का पता नहीं लग पाया है।
वारंटी पकड़ा
पुरकाजी। पुलिस ने करीब सात वर्ष पूर्व हुई बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटना में वांछित चल रहे थाना क्षेत्र के ग्राम चानचक निवासी जोगेंद्र पुत्र सुरेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसके खिलाफ वारंट जारी थे।
विधायक ने किया गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण
पुरकाजी। विधायक प्रमोद उंटवाल ने बुधवार को पुरकाजी के गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। प्रभारी को केंद्र पर गेहूं लेकर आने वाले किसानों के बैठने व पानी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्टाक रजिस्टर की जांच कर खरीदे गए गेहूं की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि केंद्र में अभी तक मात्र 132 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। भाजपा नेता हरिराम सक्सेना, विरेंद्र सिंह, डॉ ओपी गौतम, निर्दोष जैन, ललित गुप्ता, विजय पाल, आनंद धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस से लगाई गुहार
पुरकाजी । बाईपास पर मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला दुहैली निवासी गन्ना किसान जहांगीर से बदमाशों ने 55 हजार रुपये की नगदी लूट ली थी। उसने गांव के ही एक युवक सहित तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को ग्राम नगला दुहैली के लोग थाने पहुंचे और पुलिस से मिलकर नामजद किए गए ग्राम नगला दुहैली निवासी वकार अहमद को निर्दोष बताया। ग्रामीणों ने बताया कि लूट का आरोप लगाने वाले गन्ना किसान व नामजद किए गए व्यक्ति के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।