फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चोरी के ट्रैक्टर समेत दबोचा

चोरी के ट्रैक्टर समेत दबोचा

Mon, 19 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
चोरी के ट्रैक्टर समेत दबोचा
मीरापुर।
विज्ञापन

रामराज पुलिस ने गंगा बैराज की ओर से लाया जा रहा चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामराज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि गंगा बैराज पर चेकिंग के दौरान बिजनौर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका गया, तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने भागते हुए चालक इमरान पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी बिहारी, थाना सिखेड़ा को पकड़कर पूछताछ की। इमरान ने बताया कि ट्रैक्टर हरियाणा से चोरी किया गया था और उसे मीरापुर की ओर लाकर बेचने का प्रयास था। पुलिस ने इमरान को जेल भेज दिया। हरियाणा से चोरी कर लाये गये ट्रैक्टर की जांच पड़ताल जारी है।


हमलावर को जेल भेजा
मीरापुर। रामराज पुलिस ने टिकौला चीनी मिल में लोहे की रॉड मारकर एक युवक को घायल करने के आरोप में एक हमलावर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार रात मीरापुर निवासी सुमित गन्ना लेकर मिल में गया था। इसी दौरान गन्ना तुलवाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीन युवकों ने सुमित पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अमित पुत्र केहर सिंह निवासी पुट्टी को पकड़ कर जेल भेज दिया। दो अन्य आरोपी फरार हैं। उधर, मीरापुर के गांव तुल्हेड़ी के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति को घायल करने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया। बताया गया कि 19 फरवरी को तुल्हेडी के पास रोड पर एक ट्रक ने चतरपाल को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। दुर्घटना की रिपोर्ट चार मार्च को घायल के पुत्र नीटू ने थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी ट्रक चालक इंद्रजीत पुत्र अजीत निवासी रामराज ने जमानत करा ली थी, जबकि दुर्घटना के मामले में वांछित ट्रक पुलिस कब्जे में ले लिया। उधर, मीरापुर के गांव कुतुबपुर में नाले के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से विनोद, छोटे, संदीप व किरणपाल के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियो का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed